पिता ने बेटी पर चलाई ताबड़तोड़ 5 गोलियां, पारिवारिक कलह की जताई जा रही आशंका, वारादात के बाद से पिता फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को गोलियों से भून दिया। घटना नौबतपुर थाना अंतर्गत रेगनियां बाग गांव की है। गोली लगने से बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की का नाम मधु कुमारी है। जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा। वहीं गोली मारने के बाद पिता ऋषि देव प्रसाद वहां से फरार हो गया। गोली लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हुए। आनन-फानन में घायल मधु कुमारी को इलाज के लिए बिहटा के एनएसआईटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर पिता ने अपनी बेटी पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां दाग दी।

वहीं नौबतपुर थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है। मधु कुमारी को इलाज के लिए ICU में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन चल रही। फिलहाल मामला किसी पारिवारिक विवाद का है। हालांकि छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा कि बेटी को गोली क्यों मारी गई है।

Share This Article