पियक्कड़ो के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान 27 गिरफ्तार

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- कैमूर पुलिस शराब के खिलाफ अभियान चलायी। चलाये गये अभियान में कैमूर जिले के भभुआ, दुर्गावती, चैनपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों से शराब के नशे में 27 पियक्कड़ो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें 15 लोगों को भभुआ थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है। वहीं 12 लोगों को दुर्गावती थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों सेे गिरफ्तार किया गया है।

 

गिरफ्तारी के बाद सभी लोगों को मेडिकल जांच कराया गया और मेडिकल जांच के बाद सभी शराबियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार किये गये लोगों में राब के नशे कैमूर के भभुआ शहर के वार्ड संख्या आठ निवासी महिला आरती कुंवर,वार्ड संख्या 21 निवासी भूषण सिंह है। भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव के किशोरी पासवान,भभुआ के वार्ड संख्या छह निवासी सुमन कुमार है।

 

रोहतास के चेनारी निवासी राजवंश कुमार, सिवों निवासी उदल बिंद, भभुआ वार्ड संख्या 15 निवासी दशरथ मल्लाह, भभुआ वार्ड संख्या आठ निवासी राजेंद्र मुशहर, भभुआ संख्या 25 निवासी अल्ताफ राईन खुर्द पहड़िया निवासी धनराज कुमार, है। कुदरा निवासी गोविंद सिंह, भभुआ अखलासपुर निवासी बनारसी सिंह, भभुआ के अखलासपुर निवासी धनन्जय राम, भभुआ वार्ड संख्या 11 निवासी बबलु शर्मा, भभुआ के सिकठी निवासी प्रमोद शर्मा है।

 

इसके अलावे दुर्गावती थाना बसंतपुर गांव निवासी रामनिवास सिंह, दुर्गावती के चोगड़ा गांव के रहने वाले मनीष कुमार, मरहिया बाजार निवासी प्रदुम कुमार, दुर्गावती बाजार निवासी मोहम्मद महफूज अंसारी, महुअरिया गांव निवासी बाबूलाल बिंद,जयप्रकाश खैरवार एवं राहुल, डहला गांव निवासी कृष्णा चौधरी, कुदरा थाना क्षेत्र के सत्येंद्र यादव शामिल है। गिरफ्तारी के बाद सभी लोगों को पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Share This Article