पीरबहोर थाना के बिरला मंदिर रोड स्थित कुपेपार मार्केट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, कोई जानमाल का खतरा नहीं

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- patna- राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित बिरला मंदिर स्थित कुपेपार मार्केट के सेकंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। आग की लपेट देखकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

 

वही अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि कुपेपार मार्केट के सेकंड फ्लोर पर आग लगी थी। यहां कपड़े की करीब दर्जनों दुकान है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। वही आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। लेकिन पीड़ित दुकानदार प्रदीप कुमार का कहना है कि किसी के द्वारा सिगरेट पीकर फेंका गया जिसके कारण आग लगी की घटना हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे बुद्ध कॉलोनी थाना अंतर्गत बासघाट स्थिति झोपड़पट्टी में आग लगी की घटना हुई थी। जिसमें कई दर्जनों झोपड़ियां जलकर खाक हो गई।

 

वहीं आज अगर शुक्रवार की बात कर ली जाए तो चितकोहरा पुल के नीचे विकास भवन के तीसरी मंजिल और पीएमसीएच के लेबर वार्ड में भी आग लगने की घटना हुई थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article