पुर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव अपने परिवार के साथ अजगैविनाथ धाम पहुंचे ।

Patna Desk

 

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम पहूचे पुर्व केन्द्रीय मंत्री सह पुर्व बांका सासंद जयप्रकाश नारायण यादव एंव तारापुर के राजद विधायक प्रत्याशी दिव्या प्रकाश अपने परिवार के साथ कृष्णगढ़ पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया| इस दौरान पुर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव एंव तारापुर के राजद विधायक प्रत्याशी दिव्या प्रकाश ने अपने माता पिता व बहन के साथ सैकड़ों कांवरियों को सेव, केला का फल का प्रसाद वितरण करते हुए, कांवरिया सेवा शिविर का निरक्षण कर जायजा लेते हुए मिडिया को बताया कि देश विदेश से कांवरिया अजगैविनाथ धाम पहुचकर पैदल व वाहन से बोल बम के जयकारों से देवघर बैधनाथ धाम जाते है | इसके लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश में सुख शांति , उन्नति हो बाबा भोलेनाथ सभी शिव भक्तों का मनोकामना पूर्ण हो इसके कांवरियों के बीच फल का प्रसाद वितरण पुरे कांवरिया पथ में किया जा रहा है| और श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि इसके लिए सांसद भवन में श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का मांग किया गया| लेकिन भाजपा की सरकार इसे होने नहीं दिया| और भाजपा सांसद जनार्धन सिंह सीग्रीवाल ने बिहार में अपराध की घटना महागठबंधन की सरकार में बढी है के सवाल पर पुर्व केन्द्री मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा को कोई काम नहीं है, भाजपा देश में नफरत फैलाना, भाईचारो को खत्म कर रही है, मणिपुर की घटना पर भाजपा चुप्पी साधे हुए हैं,आरएसएस भाजपा के साथ मिलकर भाईचारे को खत्म कर रही है इस लिए भाजपा भगाओ देश बचाओं के साथ आनेवाले लोकसभा चुनाव महागठबंधन की सरकार फुल बहुमत में मिलेगी| साथ ही तारापुर राजद के पुर्व विधायक प्रत्याशी सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य दिव्या प्रकाश ने आनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि महागठबंधन पार्टी हर धर्मों को जोडते हुए बिहार 40 के 40 सीटों पर विजय हासिल करने की बात कही| इस दौरान राजद के पुर्व विधायक फलिन्द्र चौधरी, पुर्व बांका सांसद प्रतिनिधि अरविंद यादव, पुर्व विधायक प्रत्याशी रामावतार मंडल, राजद जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव,जिला परिषद सदस्य सह राजद महिला जिला अध्यक्ष आशा जयसवाल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नटबिहारी मंडल, संजीव कुमार सुमन, राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम, राजद जिला युवा उपाध्यक्ष दिलिप गुप्ता, शिशिर कुमार सिंह, मो. मेराज, राजपति यादव,मो. मंजूर, पंकज शर्मा, विपिन मंडल, सकलदेव यादव, किरण भारती, बैबी देवी सहित इत्यादि राजद कार्यकर्ता मौजूद थे|

Share This Article