पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने बताया कि हम लोग लगातार दो दिनों से बिहार शरीफ में सद्भावना मार्च का भी आयोजन कर रहे।

Patna Desk

 

 

पिछले 31 मार्च को विराट शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव के बाद नालंदा जिला पुलिस प्रशासन लगातार पूरी गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं तभी तो उपद्रव के बाद लगातार पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरे इलाके को छावनी में तब्दील करते हुए रोजाना फ्लैग मार्च का आयोजन कर रही है। बुधवार को शांति मार्च का आयोजन किया गया। यह शांति मार्च उन सभी संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। जिन इलाकों में विराट शोभा यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया था।

शांति मार्च के दौरान पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने बताया कि हम लोग लगातार दो दिनों से बिहार शरीफ में सद्भावना मार्च का भी आयोजन कर रहे हैं ताकि लोगों में शांति का पैगाम जाए। वही हम लोगों के द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ शांति मार्च का आयोजन किया गया। जो पूरे संवेदनशील इलाकों के 10 किलोमीटर दायरे को भ्रमण किया। शांति मार्च का मकसद यही है कि पूरे बिहार शरीफ इलाके में शांति अमन चैन बना रहे।हमारी कोशीश यही है कि लोग जागरूक हो और अफवाहों पर ध्यान नही दे। जब तक प्रशासन किसी बात की पुष्टि नहीं करता है जब तक आप उस घटना की सत्यता को ना माने।

Share This Article