पुलिस की जनता दरबार में फरियादियों की भीड़, जानिए लोगों का क्या है कहना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के भागलपुर से है। जहां सुल्तानगंज थाना परिसर में सीओ शंभुशरण राय एंव थानाध्यक्ष लालबहादुर के नेतृत्व मे जनता दरबार लगाया गया। सुबह से ही जनता दरबार मे लोगों कि भीड़ उमड़ने लगी। आवेदन कर्ताओं ने कहा कि जनता दरबार सरकार के निर्देश पर लगाए गए है लेकिन महिनों से जनता दरबार का चक्कर लगा रहे हैं।

कोई सुनवाई अबतक नहीं हो पाई है। वहीं सीओ शंभुशरण राय ने बताया कि सुल्तानगंज, अकबरनगर, बाथ थाने मे जनता दरबार लगाए गए थे। जिसमें 38 केश पहुंचे थे। जिसमें 30 केसों का निष्पादन कर लिया गया है। इस दौरान अंचल के राजस्व कर्मचारी हरी मंडल, सहित कई पुलिस कर्मी मौजुद थे।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article