News PR Live
आवाज जनता की

पुलिस के हत्थे चढ़ा भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर, 18 मामलों में है आरोपी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत औरंगाबाद पुलिस को आज उस वक़्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर जुगल शाह उनके हत्थे चढ़ गया। एसपी कान्टेश कुमार मिश्र ने बताया कि सीआरपीएफ, कोबरा तथा जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में वन- विशुनपुर गांव के पास से जुगल को गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होंने बताया कि इस पर कुल 18 मामले दर्ज हैं, जिनमे 14 औरंगाबाद तथा 4 गया जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। बताया कि कौलेश्वरी जोन के जोनल कमांडर के रूप में काम कर रहे जुगल की गिरफ्तारी औरंगाबाद पुलिस के लिये एक बड़ी उपलब्धि है और इसकी गिरफ्तारी से नक्सली संगठन को एक बड़ा झटका लगा है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.