पुलिस ने हथियार के साथ तस्कर को दबोचा, गन फैक्ट्री का मुख्य संचालक है तस्कर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। एक दिन पूर्व टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपड़ा में हुए अवैध हथियारों के कारखाना का मुख्य सरगना मो. रेहान 12 अर्ध निर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बौचाही से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था । जानकारी के अनुसार मिनी गन फैक्ट्री संचालन के लिए गृह स्वामी को न सिर्फ 50 हजार रुपया महीना देता था बल्कि उस घर और तहखाने बनवाने में भी लाखों रुपये गृह स्वामी को दिया था।

मुंगेर पुलिस द्वारा लगातार अवैध हथियार तस्करों और निर्माताओं के खिलाफ अभियान चला रही है। इस अभियान में पुलिस को भारी सफलता भी मिल रही। ताजा मामला में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और जिला सूचना इकाई ने मुफसिल थाना क्षेत्र के बैचाही के सरकारी तालाब के पास से बरदह निवासी मो रेहान पिता स्वर्गीय मो एकराम को 12 पीस अर्ध निर्मित पिस्टल और 7 पीस बैरल के साथ गिरफ्तार किया।

मुंगेर सदर डीएसपी नंद प्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मो. रेहान ही मुख्य संचालक है। टेटिया बंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत खपड़ा गांव में संचालित मिनी गन फैक्ट्री वही चला रहा था। इसी फैक्ट्री का उद्भेदन एक दिन पहले ही पुलिस ने किया था। जहां से पुलिस ने भारी संख्या में अर्ध निर्मित पिस्टल, लेथ मशीन और हथियार निर्माण में काम आने वाले अत्याधुनिक उपकरण के साथ दो मिस्त्री और गृह स्वामी सहित तीन को गिरफ्तार किया था।

पकड़ाए अपराधियों ने पुलिस के सामने ये बयान दिया था कि मो. रेहान के ही नेतृत्व में वे यहां अवैध हथियार बनाने का काम करते हैं। जिसके एवज में उन लोगों को रेहान द्वारा मेहनताना दिया जाता था। अब पुलिस इस गिरोह के अन्य कनेक्शन को ढूंढने में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेहान के द्वारा गृह स्वामी को भाड़े का 50 हजार महीना ही बल्कि उस घर को और उसके अंदर तहखाना बनाने के लिए भी मोटी रकम दिया था। साथ ही लखीसराय से लेथ मशीन को लाकर यहां स्थापित कर अवैध असलहों के कारखाना का संचालन कर रहा था।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article