पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने महागठबंधन पर चुटकी लेते हुआ कहा राजद के पास राष्ट्रीय सोच नाम की चीज नहीं बची है।

Patna Desk

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर गांव में सभी इस्लामपुर विधान सभा के सभी जदयू के पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक किया। बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह नीतीश कुमार पर हमलावर दिखे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के द्वारा राजद को दिए गए जमीन मामले को लेकर कहा की बिहार प्रदेश में नीति के अनुसार जितने भी पार्टियां हैं उनका अपना कार्यालय होना चाहिए। सभी पार्टियों को कार्यालय बनाने के लिए जमीन देना चाहिए। अगर नीतीश कुमार सिर्फ राजद को पार्टी कार्यालय बनाने के लिए जमीन देते हैं तो आप बाकी पार्टियों के साथ भेदभाव करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक नीति के तहत बिहार में जितने भी पार्टियां हैं उसके संख्या बल के मानक के आधार सभी को जमीन देने का काम करे। फिर किसी को भी किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होगी। नीतीश कुमार राजद के सामने नतमस्तक होते हुए हर चीज की धज्जियां उड़ाते हुए आरजेडी को मदद करना चाहते हैं। चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर आरसीपी सिंह ने महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि राजद के लोग भी अब नासा और इसरो की बात करते हैं। राजद के पास जरा भी राष्ट्रीय सोच नाम की चीज नहीं बची है। राजद के पास सिर्फ वंशवाद परिवारवाद इन सबको बढ़ावा देना बच गया है।

Share This Article