पूर्व मंत्री ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, कह दी ये बड़ी बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्व मंत्री जनक ने नीतीश कुमार और नए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। जनक राम ने कहा कि आज नीतीश कुमार जिसके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। वो पहले नीतीश कुमार को बिकाऊ और भ्रष्टचारी बुलाते थे। नीतीश कुमार सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं। वो मुखौटा है और सरकार लालू यादव चला रहे।

बिहार में चल रही है लालू प्रसाद यादव की सरकार। जनता नीतीश जी से जानना चाहती हैं की आपने क्यों एनडीए छोड़ा और महागठबंधन में शामिल हुए। एनडीए को मैंडेट जंगल राज से मुक्ति पाने के लिए मिला था लेकिन नीतीश कुमार उसी जंगल राज से हाथ मिलाकर बिहार की जनता को धोखा देने का काम किए हैं।

बिहार में जंगलराज पार्ट 3  शुरू हो गया है। बिहार को जंगल राज के हवाले करने का काम किया गया है। नीतीश कुमार को देश का उपराष्ट्रपति नहीं बनाए जाने की सजा बिहार की जनता को दिया हैय़ जनता पूछ रही है क्या यही है बिहार की सरकार, लाचार गुंडों की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले एनडीए सरकार में दलित शोषित और वांछितों का विकास हो रहा था। कांग्रेस के खिलाफ में लड़कर उनका उदय हुआ था और आज उसी कांग्रेस से हाथ मिलाकर सरकार चला रहे हैं।

बीजेपी और बिहार की जनता माफ नही करेगी नीतीश कुमार को,एनडीए के साथ दलित समाज कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का सपना देख रहा था। जनक राम ने बिहार में नौकड़ी की बात पर कहा कि जब हम लोग विभाग में रिक्त पदों की बात नीतीश कुमार से करते थे तो मुख्यमंत्री झल्ला जाते थे। मुख्यमंत्री को दलित से नफरत है दलित का सामने बैठ जाना मुख्यमंत्री को नागवार गुजरता था। तेजप्रताप यादव पर कहा साले के मंत्री बनते ही जीजा की मनमानी चलने लगी।

Share This Article