पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता के हत्या पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा गम्भीरता से हो जांच

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -गया,केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता की सोमवार की रात हुई हत्या मामले में कहा कि घटना निंदनीय है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। इस घटना की गम्भीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनकी हत्या हुई है उनके प्रति हमारी संवेदना है। इस घटना की जांच हर एक बिंदु को केंद्र में रख कर होनी चाहिए। यह एक बड़ी घटना है। ऐसा किसने किया और क्यों किया यह भी सामने आना चाहिए। ये बातें केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने गया । हालांकि उन्होंने मीडिया को उन्होंने समय दिया।

वे इस मौके पर जब उनसे यह पूछा गया कि राजद कह रहा है कि बिहार में जंगल राज आ गया है। इस पर उन्होंने कहा कि जो जंगल राज के प्रतिपादक हैं। वही ऐसी बातें कह सकते हैं। इसलिए उन्हें याद आता है कि जंगलराज आ गया है। गौरतलब है कि दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जिरत गांव में मुकेश साहनी के पिता अपने घर मे अकेले ही रहते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। सभी मुंबई में रहते हैं। मुकेश साहनी में घटना की रात मुंबई में थे। घटना की सूचना पर वह मुंबई से अपने गांव के लिए निकल पड़े हैं। बताया जा रहा है कि मुकेश साहनी के पिता की हत्या किसी धारदार हथियार से की है। पुलिस का कहना है कि मौका ए वारदात को देखने प्रतीत होता है कि हत्या चोरी का विरोध किए जाने के दौरान की गई है। फिलहाल इस मामले में एसआईटी गठित कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article