पूर्व मुखिया के ससुर को सांप ने कई जगह काटा, अस्पताल में चल रहा इलाज, जिला पार्षद सदस्य बोले-झाड़फूंक की जगह अस्पताल ले जाना सही कदम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कैमूर में विभिन्न गांवों में आये दिन सर्पदंश से लोगों की जान जाने की घटनाएं घट रही है। इसके अलावा सर्पदंश से लोगों की हालत गंभीर होने की भी घटनाएं हो रही। इस तरह का मामला शहर के भभुआ प्रखंड के जागेबरांव पंचायत के जागेबरांव गांव निवासी पूर्व मुखिया सीता देवी के ससुर रामध्यान राम के साथ घट गयी। बता दें कि जागेबरांव गांव निवासी अजय राम के पिता रामध्यान राम को जहरीले सांप ने काट लिया।

सांप ने एक दो जगह पर नहीं काटा। बल्कि रामध्यान राम को सांप ने तीन से चार जगहों पर काट लिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों को सुझ बूझ दिखाते हुए तत्काल रामध्यान को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने रामध्यान राम को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इधर सर्पदंश से पूर्व मुखिया के ससुर की हालत बिगड़ने की सूचना पर भभुआ जिला पार्षद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल तत्काल सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे।

जहां पीड़ित का इलाज कराने में जुट गये। इस दौरान सदर अस्पताल पहुंचे जिला पार्षद भभुआ विकास सिंह उर्फ़ लल्लू पटेल ने कहा कि घर की सफाई करने के दौरान रामध्यान राम को तीन चार जगह पर सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिवार के द्वारा उनको इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भभुआ लाया गया। जिनका समुचित इलाज करवाया जा रहा है। जिप सदस्य ने जिलेवासियों से अपील करते हुए  कहा कि सांप काटने पर मरीज को लोग तत्काल अस्पताल लाइए. झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े. हॉस्पिटल मे सांप काटने पर हर तरह के इलाज की सुविधा 24 घंटे मौजूद है। जिससे मरीजों की जान बच सकती है।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article