पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दोषी करार, सम्राट चौधरी बोले- वो पहले मुख्यमंत्री जो अपने राज में खुद फंसे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ के अवैध निकासी मामले में आज रांची के सीबीआई के विशेष अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है। वहीं इस मामले में बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जो चारा में वो पहले मुख्यमंत्री हैं जो अपने राज में खुद फंसे हैं।

उन्होंने कहा कि वो खुद मुख्यमंत्री थे देश में प्रधानमंत्री भी राष्ट्रीय जनता दल का था तो जब उनकी सरकार ने उनको जेल भेजा। उन्होंने कहा कि जब राज्य और केंद्र में उनकी सरकार थी तो जांच उसी समय हुआ। उन्होंने कहा कि लालू जी को सजा मिला ये बिहार के लिए न्याय की बात है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article