पूर्व विधायक पप्पू खां को भू-माफिया बता कर किया जमकर प्रदर्शन, जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के नालंदा से है। जहां भूमि कब्जा करने का आरोप गुरुवार को लगा है। दर्जनों लोगों ने शहर में भंडाफोड़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पहले समाहरणालय पहुंचे। इसके बाद एसडीओ कार्यालय। प्रदर्शनकारी पूर्व विधायक पप्पू खां समेत अन्य पर भूमि कब्जा करने का आरोप लगाते हुए अगले दिन एसडीओ कार्यालय में आवेदन जमा किया।

भूमि कब्जा का आरोप लगाने वालों में सोहसराय के बीच बाजार निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता, नूरसराय के हरौल-मधौल निवासी संजय रविदास, दीपनगर के सर्वोदय नगर निवासी ललन कुमार, वेना के सिहुली निवासी अरविंद कुमार शामिल हैं। प्रदर्शनकारी हाथ में तख्तियां लिए पूर्व विधायक के गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी कर रहे थे। एसडीओ कार्यालय में दिए आवेदन में भूमि कब्जा करने का आरोप पूर्व विधायक के अलावा आशानगर निवासी संजय पासवान, वेना के सिहुली निवासी कौशल यादव, कुबेर यादव, विरेंद्र यादव पर लगाया जा रहा है।

ललन कुमार ने बताया कि उनलोगों की वेना में भूमि है। जिस पर कब्जा किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई में पक्षपात कर रहे हैं। पूर्व विधायक पप्पू खां ने कहा कि वेना में उनका जमीन से सम्बंधित किसी तरह का कोई विवाद नही है। एक राजनीतिक साजिश के तहत बेवजह विवाद खड़ा कर हमें बदनाम किया जा रहा है। एसडीओ कुमार अनुराग ने बताया कि कुछ लोग प्रदर्शन करते हुए आएं थे। उन सभी को आवेदन जमा करने को कहा गया है। जांचोपरांत प्रशासन विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article