News PR Live
आवाज जनता की

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने जदयू को सुनाई खरी-खोटी, कहा- जनभावनाओं के खिलाफ बनी है ये सरकार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। अपने एकदिवसीय यात्रा पर  मोतिहारी पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार  सरकार  ,नीतीश कुमार  पर करारा प्रहार किया है। वहीं नीतीश और राजद  सरकार को कई मुद्दों पर घेरा है। बिहार में सत्ता पलटवार के बाद बयानबाजी जारी है। पूर्व मंत्री ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना सधा है। उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को एक नई सरकार का गठन किया गया है। वो जन भावनाओं के विपरित है। जिसके कारण बिहार के लोगों में गुस्सा और भय का माहौल है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहार की जनता ने एम डी ए को सत्ता दी थी लेकिन ये सरकार जनभावनाओं के खिलाफ बनी है। जिसका परिणाम ये है की मात्र सत्रह दिनों के अंदर यहां के विधि मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है। बिहार की जनता अमन चैन व शांति पसंद करती है इसलिए आनेवाले दोनो चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्णवापसी करेगी। भारतीय जनता पार्टी  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी और जनता की सेवा करेगी और केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को दी जाने वाली योजनाओं को धरातल पर लाएगी। मणिपुर में जदयू के पांच विधायको के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि बिहार में जो घटनाक्रम हुई है। वो बिहार के जनभावनाओं के खिलाफ हुई है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.