पृथ्वी दिवस पर जिला प्रशासन ने लोगों को किया पर्यावरण संरक्षण पर जागरुक, मनरेगा के तहत लगाए गए 61 हजार पौधे

PR Desk
By PR Desk

सुजीत सिन्हा

शेखपुरा। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टाटी पुल से लेकर हथियामा तक जाने वाली सड़क के दोनों तरफ पौधरोपण किया जाना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी इनायत खान ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण से लिए लोगों को जागरुक होना होगा और अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने होंगे, ताकि आगे चलकर वह पेड़ बन सके।

यह है पूरा कार्यक्रम
जिलाधिकारी शेखपुरा श्रीमती इनायत खान के आदेश के आलोक में आज सर्वप्रथम 10:00 बजे पूर्वाहन में टाटी पुल से लेकर हथियामा तक जाने वाली सड़कों के दोनों तरफ पर सघन पौधारोपण किया जाएगा, जिसमें अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी होगी। 11:00 बजे पूर्वाहन में समाहरणालय परिसर में सभी अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा.
तत्पश्चात 12:00 बजे नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम है .उन्होंने बताया कि मनरेगा से 59000 पौधे लगाने का लक्ष्य था जिसके विरूद्ध 61,000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं. सभी प्रखंडों में एक महीना पहले से ही पौधे लगाने का कार्यक्रम चल रहा है।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि बिना पौधे की जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। यदि पौधे फल- फूल नहीं दे रहे हैं तो, हमको जीने के लिए प्राणवायु ऑक्सीजन अवश्य दे रहे हैं। इसलिए पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है .स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ मन का विकास हो सकता है। इसलिए सभी नागरिक वृक्षारोपण में अपना बहुमूल्य सहयोग दें।

Share This Article