पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण चिकित्सक की हुई मौत।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद हसपुरा थाना क्षेत्र के गोवासपुर गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गई। ग्रामीण चिकित्सक की पहचान हसपुरा के मखबलपुर निवासी हरिहर यादव के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है।

शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के परिजनों ने बताया कि सूरज रात्रि में हसपुरा के हिबेक नर्सिंग होम में किसी मरीज को देखने गया था और सुबह आने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने इसे टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही इसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article