पेड़ से लटकी मिली तीन सहेलियों की डेड बॉडी, इलाके में हड़कंप, हत्या या आत्महत्या..पुलिस करेगी जांच

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के किशनगंज से सटे नेपाल बॉर्डर की है। जहां तीन सहेलियों की पेड़ से लटकी डेड बॉडी मिली है। घटना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा कि तीनों लड़कियां चाय के बागान में काम करती थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

आशंका जताई जा रही कि तीनों को पहले मारा गया है। जिसके बाद उनके शव को पेड़ से लटकाया गया है। वहीम कुछ लोग खुदकुशी की भी बात कर रहे हैं। घटना ठाकुरगंज के भारत-नेपाल बॉर्डर पर सटे नेपाल स्थित दल्लेंगांव (गणेश टोला) के पास की है। तीनों सहेलियां हमेशा साथ रहती थी।

तीनों में काफी अच्छी दोस्ती थी। मामले की जानकारी उनके परिवार को दी गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। भारत-नेपाल की सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस फिलहाल शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article