पेयजल की समस्या को लेकर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल में नियंत्रण कक्ष का हुआ स्थापना, सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकते हैं शिकायत।

Patna Desk

 

कैमूर जिले के ग्रामीण इलाकों में टीचर बनने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। पेयजल की समस्या से निबटने के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल भभुआ द्वारा चलंत चापाकल बारामती दल का गठन किया गया है। गठित किए गए चापाकल महामति द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों में चापाकल मरम्मती का कार्य किया जाएगा। वही चापाकल के मरम्मत कार्य के लिए प्रमंडलीय कार्यालय लोक स्वास्थ्य प्रमंडल भभुआ में नियंत्रण कक्ष का स्थापना किया गया है।

स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष में सुबह 9:00 से 6:00 बजे तक लोग संपर्क कर सकते हैं। वही जारी किया गया दूरभाष संख्या 06189 223445 पर शिकायत दर्ज करा जा सकता है। इसके अलावा विभागीय कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1800 1231121 संपर्क किया जा सकता है। विदित हो कि मार्च के एक पखवाड़े बाद कैमूर जिले के अधिकांश प्रखंडों में चापाकल का जलस्तर नीचे भागने लगा है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थिति यही रही तो अप्रैल-मई जून-जुलाई के महीने में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।

Share This Article