पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में राजद कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के खगड़िया से है। जहां पैक्स अध्यक्ष चंदन यादव की गोली मारकर हत्या हुई है। जिससे कि बवाल मच गया है। वहीं गोली लगने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद खगड़िया सदर अस्पताल में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया है। घटना मोरकाही थाना इलाके के लचका पुल के पास की है।

सदर अस्पताल परिसर में पैक्स अध्यक्ष चंदन यादव के शव के सामने राजद के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। राजद नेताओं ने कहा कि खगड़िया में अपराधी बेखौफ हो गया है। जन प्रतिनिधियों को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन पुलिस इन अपराधियों अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। दो जनप्रतिनिधियों पर हमला हुआ है।दोनों मामलों में पुलिस का हाथ खाली है।

बता दें कि पहले मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत के सरपंच को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया और फिर कुछ घंटे बाद चातर प्राथमिक कृषि सोसायटी यानी पैक्स अध्यक्ष चंदन यादव को गोलियों से भून कर हत्या कर दिया।

Share This Article