पैक्स के पास नहीं है यूरिया का लाइसेंस, महंगे दाम पर खरीद रहे किसान, पैक्स अध्य्क्ष गोलबंद होकर सरकार को घेरने की कर रहे तैयारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र में मानसून की सक्रियता के साथ ही धान रोपनी के बाद खाद का पटवन करना जरूरी हो गया है। किसानों के द्वारा धान के नवजात फसल में खाद पटवन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकांश किसानों के धान कि फसल अब जड़ भी पकड़ लिया हैं। खरीफ फसल के लिए आवश्यक यूरिया खाद की किल्लत होने से किसान परेशान हैं। प्रखंड के करीब दर्जनों पैक्स में अब तक प्रशासन की ओर से यूरिया उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। जिस कारण किसान महंगी रेट पर खाद खरीद कर धान में खाद का पटवन करने पर विवश हैं।

बताया जाता है कि सरकार ने पैक्स अध्यक्ष को अब तक खाद का लाईसेंस निर्गत नहीं किया गया है जिससे दर्जनों पैक्स अध्यक्ष गोलबंद होकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। इस बढ़ती महंगाई में किसानों को पैक्स का कोई खास लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। किसान पैक्स अध्यक्षों पर युरिया के कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं जिसके कारण पैक्स अध्यक्ष तनावपूर्ण माहौल में जीने को विवश हैं। पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि अब किसानों को समझाना कठिन होता जा रहा है अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी कर खाद उपलब्ध कराना चाहिए.सरकार की उदासीन रवैये को लेकर पैक्स अध्यक्ष गोलबंद होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की पूरी तैयारी में है।

Share This Article