पैथोलॉजी संचालक के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने,जांच मे जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कटिहार के बिनोदपुर में पैथोलॉजी संचालक के साथ मारपीट का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है ।

मामले के बारे में बताया जाता है कि कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा निवासी महबूब आलम बिनोदपुर में एक पैथोलॉजी लैब चलाते हैं। वो अपने पैथोलॉजी लैब में मरीजों की जांच कर रहे थे की तभी कुछ लोग आए और उनको और उनके एक स्टाफ साथी को खोजने लगे और जिसके बाद उनके साथ कहांसुनी हो गई और सभी ने मिलकर संचालक महबूब आलम के साथ मारपीट शुरू कर दिया और पीटते हुए उन्हें पैथोलॉजी के बाहर ले आए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पैथोलॉजी संचालक जख्मी हो गए जिसके बाद उसे इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । लेकिन पूरी घटना पैथोलॉजी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ।

पीड़ित ने बताया कि उनके स्टाफ साथी के साथ कुछ दिनों पहले पैसे के लेंन देन को लेकर विवाद हुआ था फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article