पैसे के दम पर महिलाओं और लड़कियों को हवस का शिकार बनाते थे बाप-बेटे, गांव के तीन दोस्तों ने कर दी हत्या

Sanjeev Shrivastava

पटना डेस्क

कैमूर. बिहार के कैमूर में हुए बाप-बेटे के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि दोनों का कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाना ही उसकी हत्या का कारण था. पुलिस के अनुसार दोनों ही गांव की कई महिलाओं और लड़कियों से पैसे के बल पर अपनी हवस का शिकार बनाते थे। उनकी इन हरकतों की वजह गांव के लोग परेशान थे। पुलिस के अनुसार ऐसे ही एक अवैध संबंध के कारण गांव के तीन दोस्तों ने कुल्हाड़ी के काट कर उनकी हत्या कर दी।


कैमुर एसपी ने बताया कि हत्या कीगुत्थी सुलझाने में उलझी कैमूर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी थी। भूमि विवाद के चल रहे मामले को लेकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। फोरेंसिक जांच के दौरान तीन लोग और गिरफ्तार हुए। इन तीनों में से एक आरोपी ने  खुद कबूल किया कि दोनों बाप-बेटे इनकी मां- बहन और पत्नी के साथ पैसे के लालच देकर अवैध संबंध बनाया करता था। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना जिसको लेकर घटना का अंजाम दिया गया।

मां-बहन की मौत का लिया बदला

पूछताछ के दौरान हत्या के आरोपी पिंटू और जितेंद्र बिंद ने बताया कि इनके कुकर्म को लेकर पूरा गांव परेशान था। पिंटू बिंद का कहना है कि मेरी बड़ी मां के साथ वंशी सिंह का अवैध संबंध था। जब गांव के लोगों को पता चला तो लोक लाज के कारण मां ने जान दे दी. उनकी बेटी के ससुराल वालों को जब पता चला तो अक्सर ताने मारने लगे जिसको लेकर बेटी ने भी जान दे दी। मेरी मां, बहन, पत्नी के साथ भी अवैध संबंध बनाया.

सोते हुए ही दोनों को काट डाला
आरोपी ने बताया कि घर वाले झगड़े से दूर रहने की बात करते रहे. हम भी मजबूर थे क्योंकि वंशी सिंह पैसे वाले थे. तभी जितेंद्र बिंद ने अपने बहन के साथ छेडखानी करते देख लिया था। फिर क्या था जितेंद्र ने अपने दोस्त पिंटू से सारी बात बताई कि हम दोनों की मां- बहन के साथ अवैध संबंध बनाया है। दोनों ने कामेश्वर बिंद को सारी बात बताई और तीनों ने कुल्हाड़ी से दोनों को काट डाला।

30 मई की है घटना

बता दें कि 30 मई दोनों पिता-पुत्र की हत्या तब कर दी गई थी जब वे सब्जी की निगरानी के लिए अपने खेत में सोये हुए थे। उसी दौरान गांव के तीन युवकों ने दोनों को ही कुल्हाड़ी से काट डाला जिससे दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस को समझ में नहीं आ रहा था कि इसकी वजह क्या थी और इसे किसने अंजाम दिया।

आरोपी पर पहले से हत्या का आरोप
कैमूर एसपी दिल नवाज अहमद ने बताया कि आरोपी कामेश्वर बिंद हत्या और अपहरण के मामले में पहले जेल चुका है. बकौल एसपी आरोपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिलाओं के साथ अवैध संबंध को लेकर इन्हें कई बार समझाया गया पर नहीं मानने पर पिंटू और जितेंद्र ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी. तीनों आरोपी सहित पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

TAGGED:
Share This Article