News PR Live
आवाज जनता की

पोखर में डूबने से युवक की मौत, बत्तख पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के भोजपुर से है। जहां शनिवार को पोखरा में बत्तख पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक के परिजन मनोज ने बताया कि वह शनिवार की शाम गांव में ही पोखरा ले किनारे बत्तख पकड़ रहा था और बत्तख पकड़ते हुए पोखरा के किनारे चला गया। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिसके कारण वह पोखरे में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गोढना अनाइठ निवासी पृथ्वी राम का 28 वर्षीय पुत्र संजय राम है एवं वह पेशे से मजदूर था। घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गोढना अनाईठ गांव में घटी।

परिजन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। संजय राम की पत्नी सुनीता देवी और इनके चार बेटे और तीन बेटी है। अपने दो भाई व बहन में घर में बड़े थे। संजय अपने घर में एकलौते शख्स थे जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन–पोषण करते थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.