प्यार में पागल मजनू बन गया IPS ऑफिसर, थानेदार को बोला- मेरी शादी करवा दो, एसपी को भी हड़का दिया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कहते हैं मोहब्बत में बड़ी ताकत होती है। मोहब्बत को पाने के लिये लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। मोहब्बत में बहुत कुछ कर गुजरनेवाले लोगों की कई कहानियां आपने सुना होगा। हम आपको बताने जा रहे हैं बिहार के एक युवक की कहनी, जो अपने प्यार को पाने के लिये आईएस ऑफिसर बन गया। कहानी अररिया जिले की है। यहां का एक मजनू प्यार को पाने के लिये  IPS बन गया। लेकिन असली वाला नहीं, नकली वाला। लेकिन उकसा तेवर और हनक असली से कम नहीं था।

मिली खबर के अनुसार अररिया जिले के बतरबाड़ी गांव के असरफ अली उर्फ राजा की शादी करीब साल भर पहले झाझा में तय हुई थी। शादी के बाद लड़के और लड़की में बातचीत होने लगी। करीब दो-तीन माह तक यह सिलसिला चला। लेकिन इस बीच लड़की पक्ष को लड़के और उसके परिवार वालों का व्यवहार ठीक नहीं लगा और उन्होंने शादी करने से मना कर दिया। इस बात से लड़का नाराज हो गया। इसके बाद उसने उसी लड़की से शादी के लिए कई प्रयत्न भी किये। उसने अपने सीने पर ब्‍लेड चलाने की वीडियो बनायी और लड़की वालों को भेज दिया। उसने अपनी जान देने की भी धमकी दी। जब इस बात का भी लड़की वालों पर कोई असर नहीं हुआ तो वह गंदी हरकत पर उतर गया। उसने लड़की के वाटसएप पर गंदी तस्‍वीर और वीडियो भेजना, फोन काल करने का सिलसिला शुरू कर दिया।

लड़की को परेशान करने से जब बात नहीं बनी तो असरफ अली उर्फ राजा जमुई का एसपी बन गया। इसके लिए असरफ ने अपने फोन में एक एप डाउनलोड किया और उसमें जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल का सरकारी नंबर डाला। इसके बाद एसपी बनकर झाझा थानेदार को फोन किया और लड़की पक्ष पर चार घंटे के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के नंबर से कॉल आने के बाद थानेदार जब लड़की वालों के घर पहुंचे तो उन्हें मामला झूठा प्रतीत हुआ। इसके बाद उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद असरफ अली ने रात में ही थानेदार को फोन कर भद्दी-भद्दी गालियां दीं। इतना ही नहीं इसके बाद असरफ ने एसपी को भी थानेदार के सरकारी नंबर से फर्जी काल कर के गालियां दीं।

इधर पुलिस पूरे मामले की तह में जाने के लिए लड़की वालों के घर पर गई। जहां घर वालों ने युवक के बारे में सबकुछ बता दिया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसआइ वीरभद्र सिंह के नेतृत्‍व में एक टीम अररिया भेजी गई। टीम ने होटल में छापेमारी कर युवक को गिरफतार किया। यह जानकारी एएसपी अभियान सुधांशु कुमार और एसडीपीओ सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्‍होंने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। उसके ऊपर झाझा थाने में तीन केस दर्ज किए गए हैं।

 

Share This Article