प्रकाश पर्व गुरु गोबिंद सिंह की जयंती आज, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है। आज 9 जनवरी को सिख समुदाय़ के लोग गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाते हैं। यह सिखों के दसवें गुरु माने जाते हैं।

गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही सिखों को “पंज प्यारे” और “पंच ककार” दिए। वहीं सिख समुदाय के लोग इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दिन प्रभात फेरी निकाली जाती है गुरुद्वारों में सबद, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है। उन्होंने “सवा लाख से एक लड़ावाँ ताँ गोविंद सिंह नाम धरावाँ” का उद्घोष किया था।

Share This Article