- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में मां गंगा और काल भैरव से आशीर्वाद लेने के बाद तीसरी बार बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बता दे की वाराणसी डीएम के ऑफिस में जाकर पीएम मोदी ने नॉमिनेशन का पर्चा भरा। इस दौरान उनके साथ बीजेपी और एनडीए के दिग्गज नेता मौजूद रहे।
दरअसल, वाराणसी संसदीय सीट से बीजेपी ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के आज आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएम के ऑफिस में पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन से पहले प्रधानमंत्री वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर पूजा अर्चना की। गंगा आरती के साथ साथ उन्होंने काशी के कोतवाल काल भैरव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद किया।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

