News PR Live
आवाज जनता की

प्रशांत किशोर : बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिए समाज के सही व्यक्ति के पीछे लगाएंगे पूरी ताकत।

प्रशांत किशोर-कहा की क्या गारंटी है कि अगर आज मैं महागठबंधन की मदद करू तो नीतीश दोबारा बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

NewsPRLive-जन सुराज पदयात्रा के 79वें दिन की शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के कई पंचायतों में भ्रमण कर जनताओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आज पदयात्रा के दौरान 4 आमसभाओं को संबोधित करते हुए जनसंवाद भी किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

अब तक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 850 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं।

आज पदयात्रा का चौथा दिन है। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2015 में वो पहले इंसान थे जिन्होंने ‘महागठबंधन’ शब्द का नाम दिया था। 2015 से पहले लोगों ने गठबंधन सुना था पर महागठबंधन जैसे नाम से परिचित नहीं थे। 2015 में लालू , नीतीश , और कांग्रेस को साथ में जोड़कर मैंने बिहार में प्रयोग किया और जनता के सहयोग से महागठबंधन को जीत मिली। लेकिन 2015 में जीता हुआ महागठबंधन तब टूट गया जब मैं पंजाब चला गया। नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया और महागठबंधन की सरकार गिर गई। आगे उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि इस बात की क्या गारंटी है कि अगर आज मैं महागठबंधन की मदद करता हूं, तो नीतीश जी दोबारा बीजेपी के साथ नहीं चल जाएंगे।

“गांधी जी ने कहा है कि समाज में मुसलमान भाइयों की सुरक्षा की जिम्मेवारी हिंदुओं की है और हिंदुओं की सुरक्षा की जिम्मेवारी मुसलमान भाइयों की है।” जन सुराज अभियान में खर्च हो रहे पैसे के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि आज आधा-आधा बिहार चाचा-भतीजे के पास है। बिहार के गरीब और पिछड़े लोगों से ये पैसा जुगाड़ कर लेते हैं, तो क्या मैंने इतनी मेहनत से काम कर के जो कुछ कमाया है इस पदयात्रा में नहीं लगा सकता।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.