प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजु महाराज का निधन, जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजु महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन पर जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने पंडित बिरजु महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी है।

बता दें कि पंडित बिरजु महाराज प्रसिद्ध कथक नर्तक थे। उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। दशकों से वह कला जगत के सिरमौर रहे हैं। उनका संबंध कथक नृतकों के महाराज परिवार से रहा है। उनके चाचा शंभू महाराज और लच्छू महाराज भी कथक के नृतक थे। इसके अलावा उनके पिता और गुरु अच्छन महाराज भी हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक के बड़े कलाकार थे। बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था। इन्होंने सत्यजीत राय की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में संगीत दिया था।

वहीं कल बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वह अचेत हो गए। इसके बाद उन्हें परिजन दिल्ली के ही साकेत के एक अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Share This Article