News PR Live
आवाज जनता की

प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल का खाना खाकर 24 बच्चे बीमार, 9 गंभीर हालत में रेफर, फूड पॉइजनिंग का है मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के अररिया से है। जहां विषाकत खान खाने से 24 बच्चे बीमार हो गए। वहीं आनन फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराय गया। जहां 9 बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही। मामला महामाया पब्लिक स्कूल का है। घटना प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत के ग्राम डोरिया वार्ड 11 की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं डॉ ने 9 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बताय जा रहा कि शुक्रवार रात को बच्चे खाना खाने के बाद हॉस्टल में ही बीमार हो गए। बच्चों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद विद्यालय के संचालक अभिषेक झा ने दवाई दी। लेकिन सुबह से बहुत से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। आननफानन में सभी को पीएचसी लाया गया।

पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि बच्चों को देख का यही लग रहा है कि फूड पॉइजनिंग का मामला है। सभी का इलाज चल रहा है। कुछ बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है। वहीं बच्चों की स्थिति देखकर परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।पीएचसी में लोगों की भीड़ लगी हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.