प्रिंस राज ने चिराग पासवान को दी नसीहत, कहा- चिराग मंथन करें उनके साथ ऐसा क्यों हुआ

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पशुपति पारस खेमे के लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज पटना पहुंचते ही चिराग पासवान को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि लोजपा चिराग पासवान की नहीं बल्कि स्वर्गीय रामविलास पासवान की पार्टी है। यह गरीबों की पार्टी है। चिराग पासवान की नाराजगी को लेकर प्रिंस ने कहा कि “भाई के लिए कभी कोई नफरत नहीं होता लेकिन एक बार चिराग पासवान को भी दिल से समझना चाहिए। तनहाई में एक बार उन्हें मंथन करना चाहिए कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ। आखिर क्यों ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई, चिराग को एक बार बैठ कर सोचना समझना चाहिए।

लोजपा की पूर्व कार्यकर्ता स्वाती पटेल को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मैने मामला दर्ज करा दिया है। अब ये मामला कोर्ट में है, जो भी सच्चाई है वो सामने आ जायेगा।
प्रिंस राज ने भी जातीय जनगणना का समर्थन कि है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना जरूर होनी चाहिए. सरकार की जितनी भी योजनाएं बनती हैं उसका बेस पता होना चाहिए. एक बार समीक्षा जरूर होनी चाहिए. गरीबों के हित में जो भी निर्णय होना चाहिए, सरकार को वो फैसला जरूर लेना चाहिए।
ललन सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह एक अच्छे नेता है। अक्सर उनकी मुलाकात संसद में ललन सिंह से होती रहती है। ललन सिंह के नेतृत्व में जेडीयू और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। जदयू और लोजपा के बीच संबंध को लेकर उन्होंने कहा कि एलजेपी और जेडीयू के बीच कुछ भी गड़बड़ नहीं है।

Share This Article