प्रेमिका को पाने के लिए पति ने खेला खूनी खेल, अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी का ही का’ट दिया गला, मौत के बाद बवाल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से है। जहां नगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका को पाने के लिए एक प्रेमी ने अपनी पत्नी का गला घोंट हत्या कर दी है। लड़की के सिर और गले पर चोट का निशान हैं। चोट से यह प्रतीत हो रहा है कि लड़की की गला दबाकर और ईंट से सिर पर मारकर हत्या की गई है।

नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सास व पति को गिरफ्तार किया है। लड़की की पहचान मंगलपुर निवासी मुंशफ मियां की पुत्री सानिया परवीन(20) के रूप में हुई है। वहीं एसडीपीओ कैलाश प्रसाद का कहना है कि आरोपी सास व पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। संभवत यह हत्या लड़के के अवैध संबंध को लेकर हुई है।

हालांकि मृतिका के परिजनों का कहना है कि लड़के का गांव के ही एक लड़की से अवैध संबंध था। जिसे लेकर आए दिन पत्नी और पति के बीच विवाद होता रहता था। शुक्रवार की सुबह भी लड़के की प्रेमिका लड़के की घर आई थी। जिसे लेकर विवाद हुआ था। उस समय फोन पर सारी बातों को मृतिका ने अपने परिजनों से बताई है।

बगहा से नुरलैन अंसारी की रिपोर्ट

Share This Article