News PR Live
आवाज जनता की

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी… घरवालों को देख कुएं में लगा दी छलांग, फिर जो हुआ वह आप सोच भी नहीं सकते।

युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान उसके घर वाले जग गए। प्रेमिका के परिजनों को देख युवक कुएं में छलांग लगा दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

NewsPrLive – बिहार के छपरा से शादी को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। मामला गड़खा थाना को मोतीराजपुर का है यहां पर देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद ग्रामीणों की काफी मशक्कत से उसे बाहर निकाला गया।कुएं से बाहर निकले प्रेमी को क्या पता था कि उसका दिन ही बदल जाएगा।

दरसल युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान उसके घर वाले जग गए। प्रेमिका के परिजनों को देख युवक कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में कूदने की आवाज सुन पहले तो प्रेमिका के घर वाले कुएं के पास पहुंचे। धीर-धीरे गांव वाले भी मौके पर पहुंच गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया कि मामला क्या है। कुएं के पास प्रेमिका के पारिवार वालों के साथ-साथ ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ लोग ये जानना चाहते थे कि युवक है कौन और कुएं में कैसे गिरा। हालांकि इस पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। ग्रामीण रस्सी के सहारे युवक को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला। युवक के बाहर निकलते ही राज से पर्दा उठ गया।

ग्रामीणों का कहना है की युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए देर रात आया था। इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान युवक ने लड़की से शादी करने की बात कही। इतना सुनते ही लोग और भड़क गए और मारपीट करने लगे। फिर क्या, उन लोगों से बचने के लिए उसने कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला और उसकी प्रेमिका से शादी करा दी। हालांकि शादी में लड़के के परिजन शामिल नहीं हुए।

प्रेमी युवक का नाम मुन्ना राज है। वह नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा का रहने वाला है। वहीं लड़की का नाम सोनी कुमारी है, जो मोतीराजपुर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे, लिहाजा लड़का खुद ही मिलने के लिए लड़की के घर पहुंच गया। हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.