प्रेमी के घर से कुछ दूर बागीचे में लटकी मिली नाबालिग प्रेमिका, 9 महीने से थी घर से गायब, पिता बोले- प्रेम प्रसंग में लड़के ने की है हत्या

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के भागलपुर से है। जहां प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़की की जान चली गई। बता दें कि मामला सबौर थाना क्षेत्र के लैलक के वार्ड नंबर 5 के रहने वाली 14 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा अरविंद यादव की पुत्री शिल्पी के साथ घटित हुई है। उसका शव एक बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला।

बता दें कि अरविंद यादव की पुत्री शिल्पी अपने घर से 9 महीने से गायब थी। लड़की के पिता अरविंद यादव ने कहा मेरी बेटी 9 महीने से घर से फरार थी और 9 महीने बाद में जब देखा तो आम के पेड़ में गले में फंदा बांधे लटकी हुई मिली। उन्होंने यह भी बताया कि प्रेमी केला यादव के घर महज सौ मीटर की दूरी पर एक बगीचा है।

वहीं पर मेरी बेटी का पेड़ से लटकता हुआ लाश मिला है। बताते चलें कि उनके पिता का शक उनके प्रेमी पर है। उनके पिता ने कहा गांव का ही एक लड़का केला मंडल के साथ मेरी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मना करने के बाद केला मंडल ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। दोनों की एक जाति नहीं होने के चलते गांव में पंच भी बैठाया गया था और यह निर्णय लिया गया था कि लड़की अभी नाबालिग है और दोनों एक जाति के नहीं है इसलिए यह शादी नहीं हो सकती। लेकिन केला यादव ने इसी बात का बदला मेरी बेटी से लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में ले ली है और शिनाख्त में जुट गई है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article