प्रेमी जोड़े के झगड़े का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद फंदे से लटकाया, प्रेमी ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े में शादी को लेकर बहस हो गई जिसका भुगतान प्रेमिका को मौत से चुकाना पड़ा। दरअसल प्रेमी ने प्रेमिका के साथ रेप करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया है, यह प्रेम कहानी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी है। बता दें कि नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी वहीयार में लोगों ने एक लड़का और लड़की को अचेत अवस्था में पाया। लड़की की मौत हो चुकी थी लड़के की सांस चल रही थी।

लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डीएसपी मुख्यालय सुनील पांडे के मुताबिक 35 वर्ष के लड़के पंकज उर्फ कन्हैया का खुशबू से 3 साल से प्रेम संबंध था। प्रेमी कन्हैया ने अपनी प्रेमिका को मिलने के बहाने बुलाकर रात में प्रेमिका के साथ रेप किया और उसके बाद की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद प्रेमी ने जहर खाकर अपनी जान की भी आहुति देनी चाही। बता दें कि खरीक बाजार में दोनों रुके थे। दोनो ने कपड़े की खरीदारी की और फिर किसी बात को लेकर बहस हुई।

लड़की ने शादी की बात कही तो लड़के ने इंकार कर दिया। जिसके बाद लड़की ने गले में गमछा डालकर खुदकुशी की धमकी दी तो लड़के ने गुस्से से उसका गमछा खींच दिया। जिससे लड़की को फांसी लग गई और मौत हो गई। इसके बाद लड़के ने भी जहर खा लिया। बाद में परिजनों ने प्रेमी को क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस को सूचना मिली फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमी का इलाज अभी पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। लड़के ने कैमरे पर पूरे मामले को कबूल किया है। उसने कहा कि लड़की गलत थी इसलिए मार दिया।

लड़के की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के रामदेव यादव के बेटे कन्हैया उर्फ पंकज के रूप में हुई है। वहीं लड़की की पहचान खगड़िया के मड़ैया थाना क्षेत्र के प्रभाकर सिंह की बेटी खुशबू के रूप में हुई है। लड़की के पिता ने बताया कि नौरंगा कॉलेज में कल एडमिशन के लिए गयी थी। शाम हुआ तो फोन किया लेकिन उसकी सहेली ने उठाया और कहा कि वह खगड़िया में है। इसके बाद से फिर बात नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article