प्रेमी जोड़े को पुलिस ने एयरपोर्ट से पकड़ा, फेसबुक पर हुई थी दोनों कि दोस्‍ती…

NewsPR Live

रांची- झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा थाने की पुलिस ने मुंबई भाग रहे एक प्रेमी जोड़े को एयरपोर्ट से पकड़ा है। जानकारी के अनुसार धनबाद के गोविंदपुर की एक लड़की को लेकर उसका प्रेमी भगा रहा था। इसके साथ सोमवार की रात बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उस वक्त पकड़ा गया, जब दोनों फ्लाइट से मुंबई जाने की तैयारी कर रहे थे। लड़के और लड़की को पकड़ कर डोरंडा थाने में रखा गया है।

लड़की धनबाद के गोविंदपुर की रहने वाली है। वहीं लड़का मुंबई का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद लड़के ने लड़की को मुंबई चलने की बात कही। लड़की उसके साथ मुंबई जाने के लिए तैयार हो गई।

लड़का मुंबई से रांची आया, वहीं लड़की गोविंदपुर से रांची पहुंची। लड़के ने दोनों की फ्लाइट की टिकट करा रखी थी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को एयरपोर्ट से पकड़ लिया। धनबाद पुलिस को रांची पुलिस की ओर से सूचना दे दी गई है।

Share This Article