प्रेम के आगे रिश्ते दरकिनार – चाचा ने अपनी भतीजी संग रचाई शादी

Sanjeev Shrivastava

पटना डेस्क/ एक्सक्लूसिव

पटनाः प्रेम के आगे सारे रिश्ते नाते पीछे छूट जाते हैं। इसे एक बार फिर साबित किया जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक प्रेमी जोड़े ने। रिश्ते में चाचा-भतीजी लगनेवाले सामाजिक मर्यादाओं को दरकिनार कर शादी रचा ली। फिलहाल इस प्रेमी युगल की कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिक हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

माना जाता है कि कच्ची उम्र का प्यार किसी बंधन को नहीं मानता है। वह सारी मर्यादाओं को तोड़कर आगे बढ़ जाना चाहता है। ऐसा ही एक मामला जक्कनपुर थाना में सामने आया है। जहां रिश्ते चाचा-भतीजी लगनेवाले एक नाबालिक जोड़े को लाया गया। नाबालिक चाचा पर आरोप है कि उसने अपनी नाबालिक भतीजी को भगाकर उससे शादी रचा ली। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल नाबालिक को भगा कर शादी करने के आरोप में आरोपी चाचा के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने अपनी आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share This Article