प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय का हुआ उद्घाटन, मदन मोहन झा बोले- प्रोफेशनल्स के हितों को लेकर कांग्रेस गंभीर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस का प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि पढ़े-लिखे और मेहनतकश लोगों की पहली पसंद कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलती है। बिहार प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन के दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने प्रोफेशनल कांग्रेस को अतिमहत्वपूर्ण विभाग बताया।

बिहार प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के चेयरमैन यासर शाहिद ने बताया कि प्रोफेशनल्स के बीच कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा को लेकर यह विभाग मजबूती से काम करेगा। पार्टी की नीतियों और विचारों से प्रोफ़ेशनल लोगों को अवगत कराया जाएगा। इसके पहले उन्होंने नए कार्यालय की विधिवत पूजा अर्चना की जिसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने विधिवत फीता काटकर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरेंद्र कुमार , अमित बसाक ,नकीब एकता , रामाशंकर जी सहित प्रोफेशनल कांग्रेस के सभी प्रदेश पदाधिकारी और नेतागण मौजूद रहें।

Share This Article