पूर्व मंत्री स्व. राजकुमार महासेठ की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किया उनके योगदान को याद

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राष्ट्रीय वैश्य महासभा की ओर से पटना स्थित स्काडा बिजनेस सेंटर सभागार में मिथिलांचल के साथ साथ बिहार भर में चर्चित और लोकप्रिय नेता रहे पूर्व मंत्री स्व.राजकुमार महासेठ की आठवीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि राजकुमार महासेठ एक विशाल व्यक्तित्व के धनी थे । वे अपने विरोधियों के साथ भी सम्मान और प्यार और सहयोग का भाव रखते थे । महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि राजकुमार महासेठ मेरे पिता ही नहीं बल्कि हमारे गुरु भी थे । उन्होंने हमेशा ही परोपकार और जनहित को आगे रखकर बिना किसी समझौते के समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य करते रहने की शिक्षा और प्रेरणा दी । पूर्व मंत्री समाजवादी नेता रामचंद्र पूर्वे ने राजकुमार महासेठ जी के जीवन वृत पर रौशनी डालते हुए कहा कि राजकुमार महासेठ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढाई करने के बाद नगर पालिका के वार्ड पार्षद से लेकर बिहार विधान पार्षद और विधानसभा के कई बार सदस्य बने । राज्य सरकार में मंत्री बनकर भी उन्होंने समाज की सेवा की । महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी के चौधरी ने कहा कि राजकुमार महासेठ संकल्प साधना और समाज सेवा व समर्पण के विचार पुंज थे । राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने जाति से उठकर वैश्य समाज के वर्गीय एकता को आगे बढाने का कार्य लगातार कर रहे हैं । वैश्य समाज चुनाव समिति के अध्यक्ष ई सुंदर साहू ने कहा कि बांकीपुर में दल के दल दल से उपर उठकर वैश्य समाज के उम्मीदवार को जीताने का काम करे । उन्होंने नारा दिया कि अबकी बार वैश्य परिवार के नारे के साथ वैश्य समाज बाँकीपुर उतरेगा । प्रदेश युवा अध्यक्ष मंजीत आनन्द साहू ने कहा किआज छात्रों और युवाओं का भविष्य खतरे में दिखाई पड़ रहा है । आजादी के पूर्व राजकुमार महासेठ जैसे व्यक्तित्व बनारस हिन्दू जैसे विश्विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद समाज शिक्षा और व्यवसाय सबको आगे बढाने का जो कार्य किया है वह हम सबके लिए प्रेरणा का विषय है । इस मौके मुख्य रूप से ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्रा, डॉ जगन्नाथ गुप्ता, बाँकीपुर राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष स्मिता पूर्वे, महासभा समन्वय समिति के चेयरमैन कमल नोपानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाकिम प्रसाद, व्यवसायिक आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला, अनन्त कुमार गुप्ता, भूपाल भारती, अर्जुन चौधरी, ऋचा जोगमई, दुर्गेश पंजियार, मोनी गुप्ता, वैभव गुप्ता, मंटू मल्होत्रा, सहदेव साह, मधु प्रिया, नन्दकिशोर पोद्दार, राम सागर प्रयाद, मुरलीधर, राकेश जायसवाल, आलोक पोद्दार, रामानंद गुप्ता, अमृतेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, शम्भू चौरसिया, सुजीत कसेरा, मुन्ना जयसवाल, सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में वैश्य समाज संगठन के पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवी गण मौजूद रहे ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article