फंदे से झूलती मिली नवविवाहिता, मायके ने लगाया ससुरालवालों पर हत्या का आरोप..सभी हैं फरार, चार महीने प्रेग्नेंट थी लड़की

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के वैशाली से है। जहां 22 साल की नवविवाहिता की डेड बॉडी फंदे से झूलती मिली। घटना गौरौल थाना क्षेत्र के चकव्यास गांव की है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। ममाले की सूचना लड़की के मायकेवालों को मिली। जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे। पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। जिसमें मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है।

मृतिका की पहचान कोमल कुमारी (22) के रूप में की गई। कोमल की शादी बीते साल ही पहले विशाल कुमार से हुई थी। मृतिका का मायके बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर गोवर्धन गांव में है। बता दें कि महिला 4 माह की प्रेग्नेंट थी। वहीं घटना के बाद से ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। भाई का कहना है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

इतना ही नहीं ससुरालवाले जान से मारने की धमकी भी देते थे। वहीं घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ससुरालवालों को ढूंढ़ने में लगी है। आसपास वालों का कहना है कि घटना रात को ही अंजाम दिया गया होगा।

Share This Article