News PR Live
आवाज जनता की

फरार शिक्षक के घर चस्पा इश्तेहार, सरेंडर नहीं करेंगे तो होगी कुर्की

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर मुंगेर से है। जहां फरार आरोपी के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। उन्होंने फरार शिक्षक के घर इश्तेहार चस्पा। फर्जी डिग्री को लेकर शिक्षक में बहाल होने का आरोप है। न्यायलय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर जल्द कुर्की की कार्रवाई की जायेगी।

जानकारी के अनुसार असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया उत्तर टोला निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद चक्रवर्ती का बहाली नियोजित शिक्षक के रूप में राह 2012 में हुआ था। पर जब अन्वेषण ब्यूरो पटना द्वारा जब उसकी कागजात जांच की गई तो वह गलत पाया गया। जिसके बाद अन्वेषण ब्यूरो ने इस पर फर्जी कागजात के आधार पर बहाली को ले असरगंज थाना में मामला दर्ज करवाया।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं पुलिस लगातार ब्रह्मदेव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी लेकिन पिछले एक साल से वो फरार चल रहा है। वहीं आज पुलिस ने मुंगेर न्यायालय से आदेश मिलने के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा ढोल बजाते हुए आरोपी के विरुद्ध उसके घर पे न्यायालय से प्राप्त इस्तेहार को उसके घर पर चस्पा किया। साथ ही कहा गया कि आगरा वह जल्द से न्यायालय के समक्ष समर्पण नहीं करेगा। तो उसके घर में कुर्की जाती की भी कार्रवाई की जायेगी ।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.