फुटपाथ पर सोई एक वृद्ध महिला को बारातियों ने कुचला,मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा : पिछले 6 सालों से लगातार अपने परिवार से दूर फुटपाथ पर रहने वाली वृद्ध महिला दुलारी देवी को सोने के क्रम में बारातियों ने देर रात कुचल दिया। जिससे वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले 6 सालों से वृद्ध महिला का कोई भी रिश्तेदार अपने पास में रखने को तैयार नहीं था। जिसके कारण वह मोगलकुआं टीओपी के गेट के पास 6 सालों से अपना आशियाना बनाकर निवास कर रही थी। देर रात मोगलकुआं के एक निजी मैरिज हॉल में बारात आई हुई थी और इसी बारात में शामिल एक वाहन चालक के द्वारा महिला को कुचल दिया।

जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद कई घंटे तक सब खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा। वृद्ध महिला की मौत के बाद जैसे ही मुआवजे की जानकारी मृतक के पुत्र को लगी तो उसने मुआवजा पर दावा ठोक दिया। इसी मुआवजे की राशि को लेकर घटनास्थल और सदर अस्पताल में भी दोनों परिवार आपस में उलझते दिखे। जिंदा रहने पर पुत्रवधू और ना पुत्र ने महिला की शुद्ध बुद्ध ली। सिर्फ पुत्री के द्वारा ही महिला की सेवा की गई। लेकिन अब मुआवजे की जब बात सामने आई तो लोग अपने में ही उलझते नजर आए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article