बंदा सिंह बहादुर की पुण्यतिथि: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज बंदा सिंह बहादुर की पुण्यतिथि है। बता दें कि 25 जून 1712 में उनका निधन हो गया था। वहीं जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उनको श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि बंदा सिंह बहादुर का जन्म 27 अक्तूबर, 1670 राजौरी (कश्मीर) में एक राजपूत परिवार में हुआ था। बहुत कम उम्र में वो घर छोड़ कर बैरागी हो गए और उन्हें माधोदास बैरागी के नाम से जाना जाने लगा।

वो अपने घर से निकल गए और देश भ्रमण करते हुए महाराष्ट्र में नांदेड़ पहुंचे जहाँ 1708 में उनकी मुलाक़ात सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह से हुई। गुरु गोबिंद सिंह ने उन्हें अपनी तपस्वी जीवन शैली त्यागने और पंजाब के लोगों को मुग़लों से छुटकारा दिलाने का काम सौंपा।

9 जून 1716 को बंदा बहादुर की भी मौत का हुक्म जारी कर दिया गया। सजा से पहले एक आख़िरी उपाय किया गया। बंदा को अच्छे कपड़े पहना कर कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह पर ले ज़ाया गया और दरगाह के चारों ओर घुमाया गया। जिसके बाद उनको यातनाएं दी गई। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

Share This Article