बंद कमरा में युवक का फंदे से लटका मिला शव ,आसपास के लोगो ने जताई हत्या की आशंका

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड 10 के पार्षद सोनी देवी के पुत्र सूरज कुमार का शव घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला है सूरज दोस्तो का फोन नही उठाने लगे तो दोस्तो के द्वारा घर के छत से गेट खोलकर नीचे आने पर रूम में प्लास्टिक के रस्सी से लटका पाया.सूरज के शव को देख दोस्त और आसपास के लोगो का कहना है कि सूरज रात में दोस्तो के साथ अंडा खाकर घर सोने के लिए आया था.सूरज की मां और भाई नानी घर गए हुए है.घर में सिर्फ सूरज ही था.शव के पास सीढ़ी मिला है जो बताया जा रहा है की सूरज के घर का सीढ़ी नही है.

आसपास के लोगो ने कहा कि सूरज का किसी से झगड़ा झंझट नही था ना ही किसी से कर्ज लिया था.घटना की सूचना मिलने पर पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार पहुंचे.और घटना की जांच प्रताल किए.वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ दो डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता भी पहुंचे.वहीं आसपास के लोगो ने हत्या की आशंका जता रहे है. सूरज घर के पास ही इंटरनेट कैफे चलाते थे.और सभी लोगो अच्छे व्यवहार के कारण जाने जाते थे.वहीं की मौत की सूचना उनकी मां और भाई को दे दी गई है.पुलिस के द्वारा एफएसएल टीम से जांच कराने की बात कही जा रही है. एसडीपीओ दो डॉ अर्जुन कुमार और पीरपैंती थाना अध्यक्ष नीरज कुमार आसपास के लोगो और दोस्तो से पूछताछ कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article