बंद घर को चोर ने बनाया निशाना, घर का ताला तोड़कर उड़ाये जेवरात समेत नगदी, पुलिस छानबीन में जुटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। शेरघाटी थाना क्षेत्र के बेल्डीह गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ घर में घुसकर जमकर लूट मचाई। चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के जेवरात समेत फूल एवं पीतल के बर्तन भी ले भागे। घटना की जानकारी मालिक को तब मिली जब लोग सुबह उठे और घर के दरवाजे को खुला देखा। लोगों को लगा कि घर में चोरी हुई है।

जिसके बाद जब अंदर देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। उक्त घटना की जानकारी देते हुए कुपेंद्र सिंह ने बताया कि घर में सभी लोग सोए हुए थे। तभी अचानक चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे सारा सामान लेकर भाग निकले।

सुबह होने के बाद लोगों को पता चला कि जब खोजबीन करना शुरू किया तो बुढ़िया नदी के किनारे घर से चोरी किया गया बक्सा कपड़ा आदि मिला है। फलक युक्त घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने शेरघाटी थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद छानबीन करना शुरू किया है। पुलिस फिलहाल चोरों को ढूंढ़ने में लगी है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Share This Article