बंधन बैंक के कर्मियों से 2.68 लाख की लूट, छह से ज्यादा की संख्या में आए थे अपराधी

PR Desk
By PR Desk

मंटू भगत

अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के बरहारा पंचायत के कारगिल मोड़ के निकट सोमवार को दिनदहाड़े हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने साप्ताहिक कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैंक के दो कर्मियों को जबरन रोककर मारपीट करते हुए उससे पास से दो लाख 68 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने दोनों का बैग छीनकर उसमें रखे मोबाइल टैब, कागजात आदि भी छीन कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही अररिया एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की।

घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार नरपतगंज बंधन बैंक के कर्मी मुकेश कुमार साह एवं गुड्डू कुमार यादव फतेहपुर एवं पिठौरा पंचायत मे  सोमवार को 10 अलग-अलग समूह से रुपया कलेक्शन कर वापस नरपतगंज शाखा लौट रहे थे। दोनों अपने अलग-अलग बाइक से आ रहे थे। दोनों कारगिल मोड़ के पास पहुंचे की एक काले रंग की अपाचे तथा सुपर स्प्लेंडर बाइक पर तीन बदमाश दोनों को हथियार दिखा कर जबरन रोक लिया और रोकने के साथ ही दोनों को गोली मारने की धमकी देते हुए दोनों के बैग छीनकर फतेहपुर पंचायत की तरफ भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लूट की घटना के वक्त दो बाइक जो नरपतगंज की ओर से आ रही थी उनको इशारा करने के बाद वे लोग भी वहीं से बाइक वापस लौट गए।

घटना की सूचना मिलते ही नरपतगंज थानाध्यक्ष किंग कुंदन समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पीड़ितों से मामले की जानकारी ली तथा आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर अपराधियों की खोजबीन में जुट गई। अररिया एसपी ह्रदय कांत भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी लेते हुए आसपास के टावर लोकेशन एवं संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

Share This Article