बकरीद पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण के संबंध में मुख्य सचिव ने दिशा निर्देश।

Patna Desk

 

मंगलवार को मुख्य सचिव बिहार के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बकरीद पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित बैठक की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,कारा अधीक्षक भभुआ ,राजस्व प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मुख्य सचिव द्वारा बकरीद पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण के संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष नजर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य सचिव द्वारा भूमि विवाद व भू सुधार पोर्टल के बारे में भी समीक्षा की गई और भूमि विवाद से संबंधित मामलों को संवेदनशीलता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य सचिव द्वारा मंडल कारा के आधारभूत संरचना यथा सीसीटीवी कैमरा, डीएफडी मशीन इत्यादि के अधिष्ठापन को लेकर समीक्षा की गई एवं सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मुख्य सचिव द्वारा “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम अंतर्गत लंबित सभी मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधितों को मुख्य सचिव महोदय से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Share This Article