बचपन के प्यार को पाने के लिए शौहर को दे दी मौत, पुलिस का दावा, जल्द हो सकती गिरफ्तारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में इंजीनियर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पर्दाफाश कर दिया। बताया जा रहा कि इंजीनियर की पत्नी बेवफा निकली। अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने शौहर को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल महिला बचपन से एक लड़के से प्यार करती थी। जिसे पाने के लिए पति को रास्ते से हटाया।

दोनों ने मिलकर साजिश रची थी। ईद के एक दिन पहले ही उन्होंने पति को मारने का प्लान बनाया था। बता दें कि ईद के एक दिन पहले ही खरीदारी कर घर लौटने के बाद पति की हत्या हुई। फुलवारी शरीफ में ईद मनाने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर दिल्ली से एक दिन पहले आये इंजीनियर की सर कुचल कर हत्या हुई थी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारे और हत्या के कारण का पूरा पता लगाया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी और उसके प्रेमी और हत्या में शामिल प्रेमी के मित्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस दिशा में ठोस कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद पत्नी के बदले तेवर और दो बच्चों की बातों ने पुलिस को शक करने की वजह दी। जिसके बाद पुलिस साक्ष्य जुटाने में लग गई। पुलिस ने मामले की पूछताछ की। जिसमें पत्नी ने अटपटे ढंग से जवाब दिया।  जिसके कारण पुलिस को उसपर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस पत्नी की हिस्ट्री खंगालने में लग गई। तब पता चला कि महिला बचपन से ही किसी से प्यार करती थी। जिसे पाने के लिए पति की हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल पूरा खुलासा करने में जुट गई है। मामले में जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

Share This Article