बच्चे समेत आठ लोग डैम में डूबे, रेस्क्यू जारी, मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर इस वक्त कोडरमा से आ रही। जहां 8 पर्यटक डैम में डूब गए हैं। बताया जा रहा कि सभी लोग मस्ती और सैर-सपाटा करने आए थे। वहीं उनके डूबने से अफरा-तफरी मच गई है। बता दें कि सभी को रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी गई है। स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। गोताखोर की टीम लगातार डूबे पर्यटकों को खोजने में लगी हुई है।

परिजनों को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। यह बड़ा हादसा कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के पंचखेरो डैम का है। यह डैम कोडरमा और गिरिडीह जिले की सीमा पर अवस्थित हैं। जानकारी के अनुसार गिरीडीह जिले के राजधनवार प्रखंड अंतर्गत खेतो गांव के करीब 10 पर्यटक पंचखेरो डैम में नाव से सैर सपाटा कर रहे थे।

इस दौरान इनकी नाव डैम में ही डूब गई। नाव डूबने के बाद नाविक और एक पर्यटक किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल पाए,पर बांकी 8 पर्यटक डैम में ही डूब गए। डूबने वालों में पुरूष के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Share This Article