बड़ी खबर- खेत से घर वापस लौट रहे छह लोग गंगा में डूबे, तीन लोग अभी भी लापता

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- भागलपुर नवगछिया से सामने आ रही है। जहां पर खेत से घर लौटने के दौरान आधा दर्जन लोग गंगा में डूब गए। घटना कलबलिया घाट की है। जहां पर लौटने के दौरान देर शाम यह हादसा हुई है। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक तीन लोगों को गंगा से बाहर निकाल लिया गया है।

वहीं अभी भी तीन लोग लापता बताया जा रहा है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर प्रशासन नहीं पहुंची जिसको लेकर आक्रोश है बताया जा रहा है कि गंगा में पानी अधिक होने के कारण तीन लोग गंगा में बह गए हैं।

स्थानीय लोगों के सहयोग से खोजबीन जारी है। लेकिन घंटों बाद तीन लोगों का कोई अता पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। काफी संख्या में कलबलिया घाट पर लोगों की भीड़ जुटी है। देर शाम हो जाने के कारण तीनों लोगों को खोजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारे समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन नहीं पहुंची है!

Share This Article